आरा, सितम्बर 7 -- -बखोरापुर मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष स्व. यज्ञनारायण तिवारी, द्वारिका सिंह, आचार्य किशोर कुणाल और बीडी सिंह की माता सोनाझरी देवी की प्रतिमाओं का अनावरण बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बखोरापुर काली मंदिर के प्रांगण में नवनिर्मित मेमोरियल हॉल का उद्घाटन रविवार को किया गया। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी, समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी और पद्मश्री स्व आचार्य किशोर कुणाल की पत्नी अनीता कुणाल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इसमें बखोरापुर मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष स्व. यज्ञनारायण तिवारी, द्वारिका सिंह, आचार्य किशोर कुणाल और बीडी सिंह की माता सोनाझरी देवी की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। मेमोरियल हॉल बहुत ही सुंदर तरीके से बनाया गया है। इस अवसर पर सांस्कृति...