बेगुसराय, जनवरी 2 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। वीरपुर व बखरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुईं अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक महिला व एक युवक की मौत हो गई। परिहारा थाना के मलकुआ गांव के समीप बखरी-खगड़िया पथ पर शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन व ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। जबकि, ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। इससे उस पर सवार एक महिला ई-रिक्शा के नीचे दब गयी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतका खगड़िया जिले के गंगौर थाना के बेला सिमरी गांव निवासी स्व. महेश महतो की 50 वर्षीया पत्नी बेचनी देवी थीं। जबकि, इस घटना में उनके साथ आ रही उनकी दो बहुएं व पोती बाल-बाल बच गयी। बेचनी देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले...