बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- बखरी,निज संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय बखरी में लगभग 22 करोड़ की लागत से बनने वाले अनुमंडलीय अस्पताल का भूमि पूजन स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। नगर क्षेत्र के जागीर गाछी ठाकुरवाड़ी की भूमि पर बनने वाले अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शुभारंभ नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया गया। इस मौके पर डीएम तुषार सिंगला, विधायक सूर्यकांत पासवान, एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बखरी में अनुमंडलीय अस्पताल बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा यहीं उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बिहार के सर्वांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.