बेगुसराय, मई 27 -- बखरी, निज संवाददाता। नगर पालिका उप निर्वाचन 2025 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होते ही बखरी नगर परिषद के वार्ड संख्या 5 में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। निर्वाची अधिकारी सह एसडीओ सन्नी कुमार सौरव ने बताया कि उपचुनाव की प्रक्रिया 28 मई से शुरू होगी और 30 जून को मतगणना के साथ समाप्त होगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार नगर परिषद वार्ड संख्या 5 के अलावा नगर निगम बेगूसराय के वार्ड संख्या 10 में भी वार्ड पार्षद पद के लिए उपचुनाव कराया जाएगा। निर्वाची अधिकारी ने बताया कि 28 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी करेंगे। इसके बाद 28 मई से 5 जून तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 6 जून से 9 जून तक की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 10 जून से 12 जून निर्धारित की गई है। अंतिम रूप से प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.