एटा, दिसम्बर 21 -- रविवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव बक्सीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सकीट पुलिस ने ऑपरेशन जागृति 5.0 तहत बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इसमें महिला उत्पीड़न पर अंकुश लगने से संबंधित जानकारी देने के साथ जरूरी हेल्पलाइन नबरों की भी जानकारी दी गई। इस दौरान उप निरीक्षक मुकेश कुमार, अब्दुल जब्बार, महिला कांस्टेविल कुसुम, कांस्टेविल आशीष कुमार सहित दर्जनों ग्रामवासी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...