जमशेदपुर, मार्च 5 -- बक्सर से टाटानगर आ रही ट्रेन संख्या 18184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस बुधवार दोपहर जलने से बच गई। पुरुलिया के छर्रा स्टेशन के पास जनरल बोगी के बाथरूम में आग लग गई, जिससे धुआं निकलता देख यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। घटना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुरुलिया से राहत ट्रेन और दमकल भेजी गई, लेकिन आग बुझाने में मुश्किल हुई। प्रारंभिक कारण सिगरेट पीना या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल ट्रेन रोक दी गई है, हालांकि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.