सीवान, जनवरी 14 -- भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड के कृषि विज्ञान केन्द्र में बक्सर से आए 25 किसानों को जलवायु अनुकूल खेती के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसे लेकर मंगलवार को इन किसानों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र प्रसाद डॉ. कन्हैया लाल रैगर, कृषि अभियंता कृष्ण बहादुर छेत्री व डॉ. पवन कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केन्द्र के अध्यक्ष ने बताया कि बक्सर जिले के आत्मा द्वारा जलवायु के अनुकूल खेती को प्रोत्साहन देने के लिए किसान को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। इन किसानों को पांच दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मछली उत्पादन, मशरूम उत्पादन, जैविक खेती व अन्य विषयों पर विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा...