रांची, जनवरी 7 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड अंतर्गत बक्सपुर पंचायत में झारखंड सरकार की ओर से बुधवार को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और संतोष झलकता नजर आया। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पंक्ति के लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मुखिया पूनम बारला सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...