बहराइच, मई 23 -- बहराइच,संवाददाता। शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बक्शीपुरा चांदमारी में चिकित्सक के घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति का साफ किया है। चिकित्सक परिवार संग गांव गए हुए थे। घर में बाहर से ताला लगा हुआ था। चोर छत के सहारे घर के अंदर घुसे थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। दिन दहाड़े हुई घटना से मोहल्ले के लोग भी भयभीत हैं। दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला बक्शीपुरा चांदमारी में डॉ रमेश कुमार वर्मा का मकान है। वे गुरुवार को सुबह परिवार के साथ श्रावस्ती जिले के जमुनहा मल्हीपुर अपने गांव गए हुए थे। इस दौरान घर में ताला लगा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि चार बजे पड़ोसी की ओर से दत के ऊपर लोहे का जाल टूटा होने की सूचना दी गई। जब वह घर पहुंचे तो ताला खोलने पर गे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.