इटावा औरैया, दिसम्बर 31 -- बकेवर। नववर्ष के एक दिन पूर्व क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विपिन कुमार मालिक के नेतृत्व में कस्बा से लखना तक पैदल मार्च किया गया। यह मार्च कस्वा बकेवर, के औरैया व इटावा रोड से होते हुए लखना बाईपास तिराहे तक निकाला गया। पुराना नहर पुल, नया नहर पुल से होते हुए पुनः बाईपास तिराहे से महेवा, अहेरीपुर, निवाडी कला, लुधियानी, बिजौली सहित थाना क्षेत्र में पुलिस बल ने पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने लोगों व दुकानदारों से संवाद कर नववर्ष का उत्सव अपने-अपने घरों में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की...