मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अपने छह महीने के बकाये वेतन के लिए बीआरएबीयू के हिन्दी के सहायक प्राध्यापक प्रो. ललन कुमार शुक्रवार को विवि के नये गेस्ट हाउस के बाहर बैठ गये। उनका कहना था कि वह वीसी से मिलकर अपनी बात रखना चाह रहे हैं, लेकिन उन्हें वीसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। वीसी से मिलने के लिए वह गेस्ट हाउस के बाहर बैठे हैं। प्रो. ललन ने बताया कि मेडिकल लीव पर रहने के दौरान का वेतन उन्हें नहीं मिला है, जिससे उनकी सर्विस ब्रेक हो गई और प्रमोशन नहीं हो रहा है। वह काफी देर तक गेस्ट हाउस के बाहर बैठे रहे। गेस्ट हाउस में होने वाली सिंडिकेट की बैठक के दौरान जब सदस्य अंदर आये तो उन्होंने सदस्यों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए सिंडिकेट में मामला उठाने को कहा। सिंडिकेट की बैठक के बाद कुलपति जब बाहर निकले तब प्रो. लल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.