बदायूं, मार्च 19 -- बिल्सी, संवाददाता। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को लेकर तहसील प्रशासन ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत मंगलवार को राजस्व टीम ने बैंक का बकाया अदा न करने वाले दो बकायेदार किसानों की जमीन कुर्क करने की कार्रवाई की। टीम की इस कार्रवाई से बाकीदारों में खासा हड़कंप मच गया है। नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने बताया कि इन दिनों राजस्व वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक बकाया राशि की वसूली हो सके। मंगलवार को क्षेत्र के गांव मुजरिया निवासी किसान मोहर सिंह पुत्र रघुवीर एवं वसावनपुर के गंगाराम पुत्र भूपसिंह पर बैंक ऑफ बडौ़दा की करीब 10-10 लाख रुपए बकाया धनराशि निकल रही है। जिसको लेकर कई बार बैंक द्वारा नोटिस भी दिए गए। मगर दोनों किसानों ने बकाया राशि को अदा नहीं किया। जिस पर आज दोनों की जमीन की कुर्क की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.