अयोध्या, फरवरी 21 -- अयोध्या, संवाददाता। टैक्स के बड़े बकाएदारों पर नगर निगम की टीम लगातार अभियान चला रही है। सिविल लाइन स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर बकाया वसूली करने के लिए शुक्रवार को नगर निगम की टीम पहुंची। इस भवन पर 29 लाख रुपये का बकाया है। भवन को खाली करने व बकाया जमा करने के लिए नगर निगम ने विद्युत विभाग को 24 घंटे का समय दिया है। जिसके बाद इस भवन पर कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइन में पुष्पराज चौराहा के पास विद्युत विभाग का पुराना बड़ा कार्यालय है। इस कार्यालय में विभाग के कई कार्य वर्षो से सम्पादित होते रहे है। वर्तमान में वर्टिकल सिस्टम लागू किया जा रहा है। इस कारण से इस भवन स्थित कार्यालयों को कहीं और शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं टैक्स बकाए को लेकर नगर निगम की टीम विभाग के कार्यालय पहुंची। अपर आयुक्त नगर निगम सुमित...