एटा, मार्च 10 -- सोमवार को अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर सैकड़ों किसानों ने बकाया वसूली के नाम पर हो रही धरकपड़ का विरोध करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने बताया कि बकाया वसूली के नाम पर तहसील प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के कारण गांव रामनगर के पीड़ित किसान के साथ अभद्रता करने की वजह से उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया है। पीड़ित का जीवन चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद बच सका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय किसानों की माली हालत के लिए बहुत नाजुक माना जाता है इस समय प्रशासन धर पकड़ अभियान चलाकर किसानों को प्राइवेट सूदखोरों के यहां लुटवाने के लिए बाध्य कर रहा है। वै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.