रायबरेली, दिसम्बर 16 -- महराजगंज,संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बैंक का बकाया लोन की वसूली करने गए शाखा प्रबंधक को बकाएदार ने लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया और उनके साथ मारपीट की। साथ में गए कर्मचारी के साथ जान बचाकर भागे प्रबंधक ने किसी तरह से जान बचाई। प्रबंधक की तहरीर पर शिवगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शिवगढ़ क्षेत्र के नेरथुवा गांव में स्थिति ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक सुमित कुमार सिंह पुत्र जज सिंह बैंक के बकाया ऋण की वसूली करने के लिए क्षेत्र के रीवां गांव निवासी बकायेदार रामकिशोर पुत्र संतलाल के घर पहुंचे। बैंक के बकायेदार रामकिशोर से शाखा प्रबंधक ने बैंक का बकाया ऋण जमा करने के लिए कहा तो बकायेदार प्रबंधक पर आग बबूला हो गया। प्रबंधक का आरोप है कि उक्त बकायेदार रामकिशो...