मोतिहारी, अप्रैल 10 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। झखरा में मजदूरी का बकाया पर जान लेवा हमला कर मजदूर को घायल कर दिया गया। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर 112 की पुलिस उसे इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया।इस सम्बंध में पीड़ित मझरिया के अखिलेश सहनी के आवेदन पर तीन नामजद व तीन चार अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें झखरा के रवि महतो, दारा मश्रि, रंजय साह व अज्ञात लोग शामिल हैं। बताया है कि वह झखरा के रवि महतो के साथ सिकंदराबाद में काम करने के लिए गया था। जहां वह दो वर्ष काम किया। जिनके यहां लगभग 40 हजार रूपया मजदूरी का बकाया था। इधर घर आने पर वह रवि महतो से बकाया मांगने झखरा चौक पर गया था। जिनसे पैसा मांगने पर उक्त सभी लोग साजिश करके गाली गलौज करने लगे। फिर लात घुसा फैट व हथियार के बट से मारकर...