भागलपुर, अगस्त 11 -- कहलगांव में रविवार को एक होटल में भू-विस्थापित संवेदकों की बैठक संवेदक वासुकीनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें दो दर्जन से अधिक संवेदकों ने हिस्सा लिया। बैठक में एनटीपीसी की सहायक ठेका कंपनी यूपीएल द्वारा भू-विस्थापित संवेदकों से काम करवाकर बिना भुगतान किए चले जाने पर रोष व्यक्त किया गया। संवेदकों ने चेतावनी दी कि यदि 14 अगस्त तक एनटीपीसी या यूपीएल बकाया राशि का भुगतान नहीं करती, तो वे 15 अगस्त से बदल बाबा स्थान एमजीआर के समीप चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। संवेदकों ने कहा कि एनटीपीसी और उसकी सहायक कंपनी बार-बार वादाखिलाफी कर बिलों का भुगतान नहीं कर रही है। बैठक में पवन कुमार मिश्रा, विवेकानंद सिंह, कुंदन पाठक, तेजनारायण यादव, विजेंद्र सिंह सहित अन्य संवेदक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...