रांची, जुलाई 4 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। झारखंड-बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र तुलिन (झालदा थाना) में बकाया रकम मांगने पर एक युवक को चुरा से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल राज साहू का इलाज सिंगपुर नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना शुक्रवार सुबह की है जब सन्नी साहू बकाया राशि मांगने पिंटू महतो के घर पहुंचे। विवाद बढ़ने पर पिंटू ने सन्नी के चचेरे भाई राज साहू पर चुरा से वार कर दिया। बीच-बचाव में उदय साहू को भी चोटें आईं। तुलिन ओपी पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.