जमशेदपुर, मार्च 18 -- पटमदा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दांदूडीह के सेवानिवृत्त पारा शिक्षक आदित्य कुमार महतो ने बकाया मानदेय भुगतान को लेकर पटमदा बीईईओ को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि वे पारा शिक्षक के रूप में नवंबर 2024 तक कार्यरत थे। नवंबर महीने में वे सेवानिवृत्त हुए। अगस्त से नवंबर तक चार महीने के मानदेय की राशि प्रति माह 18,928 रुपये की दर से भुगतान किया गया है। उनका मानदेय 21,037 रुपये प्रति माह निर्धारित है। इस हिसाब से 4 महीने का कुल 8,436 रुपये बकाया है। उन्होंने जल्द से जल्द बकाया राशि के भुगतान की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.