दुमका, मई 5 -- दुमका। फूलो झानो मुर्मू एनएचएम, एएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की ओर से रविवार को इंडोर स्टेडियम दुमका में कोषाध्यक्ष पुष्पा सोरेन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें दुमका जिले में कार्यरत एएनएम को विगत 2 माह से वेतन नहीं मिला हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि बकाया मानदेय को लेकर मांग पत्र 7 मई को सत्ताधारी विधायक दुमका को सौंपा जाएगा। साथ ही सर्वसम्मति से रोजलीन हांसदा को संघ के सचिव एवं अंजना साव को उप सचिव मनोनीत किया गया। बैठक मे विजय कुमार दास, पुष्पा सोरेन, रोजलीन हांसदा, नीलम सोरेन, सुपल्ल्वी सोरेन, नीलम सुप्रटी मुर्मू, अन्ना सेफाली सोरेन अंजना साव गीता कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.