बहराइच, जनवरी 5 -- बहराइच, संवाददाता। एक महिला का पति दूसरे प्रांत में है। ससुर की हालत गंभीर बनी हुई है। वह गांव में ही एक व्यक्ति को उधार दिए गए धन को मांगने देवर के साथ गई थी। हमलावरों ने देवर भाभी की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। दो को नामजद कर मारपीट व धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है। फखरपुर थाने के कुंडासर निवासनी नाजिया का पति रमजान रोटी रोजी के सिलसिले में दूसरे प्रांत में रहकर मजदूरी कर रहा है। नाजिया के ससुर बाबू पुत्र भल्लर की हालत बिगड़ी। रहमान ने अपने चाचा रईस को पचास हजार, तकताली को 31 हजार दिए थे। नाजिया , रविवार शाम धन मांगने गए तो हमलावरों ने देवर भाभी को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा है। मारपीट की...