समस्तीपुर, फरवरी 20 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ निवासी मजदूर को देसुआ रेलवे रैक पॉइंट का बकाया मजदूरी की मांग करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। इस संबंध में मजदूर रामजी राय के पुत्र मनीष कुमार ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से शिकायत की है। उसने बताया है कि वह देसुआ रेलवे मालगोदाम के रैक पॉइंट पर ठेकेदारी में रहकर 4 सौ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी करता था। जब काम का मजदूरी मांगा तो ठेकेदार टालमटोल करने लगे। इस पर उन्होंने रैक प्वाइंट पर काम बंद कर दिया। उधर, 17 फरवरी को ठेकेदार के मुंशी मुकेश दास को मोबाइल करके बकाया मजदूरी दिलाने का आग्रह किया तो उनके मोबाइल से भगवानपुर देसुआ निवासी प्रदीप राय का पुत्र राकेश राय ने भद्दी-भद्दी गाली देकर जान मारने की धमकी दी। इस पर स्थानीय लोगों से शिकायत करके जब वह घर लौट रहे थे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.