लातेहार, फरवरी 17 -- लातेहार, संवाददाता। जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि कन्हाई सिंह ने मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं होने पर आगामी 26 फरवरी को बेतला रेंज कार्यालय में तालाबंदी करने का ऐलान किया है। उन्‍होने इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी बेतला को एक ज्ञापन सौंपा है। श्री सिंह ने कहा कि वर्षों से मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय और शोषण किया जा रहा है। वन विभाग अपने सभी काम मशीन (जेसीबी) से कराता है। बहुत कम ही ऐसे अवसर आते हैं ,जब वन विभाग के द्वारा मजदूरों से काम लिया जाता है। मजदूरों को खटाया भी जाता है, लेकिन जब उनके खून-पसीने की मजदूरी देने की बात आती है तो मजदूरों को महीनों कार्यालय का चक्‍कर लगवाया जाता है। श्री सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी खुद ही ठेकेदारी कर फर्जी तरीके से भुगतान की निकासी करते आ रहे हैं। कागजों मे...