गोरखपुर, अप्रैल 15 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरों का करीब साढ़े चार माह से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में मजदूर मनरेगा में कार्य करने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक पहले का बकाया भुगतान नहीं होगा वे कार्य पर नहीं लौटेंगे। ऐसे में जहां ग्राम पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है वहीं प्रधान व कर्मचारी परेशान नजर आ रहे हैं। भटहट विकास खण्ड में 64 ग्राम पंचायतें हैं। क्षेत्र में मनरेगा योजना में कार्य करने के लिए 17 हजार 178 जॉब कार्ड बनाए गए हैं, जबकि कुल मजदूरों की संख्या 23 हजार 340 हैं। इसमें दस हजार मजदूर सक्रिय हैं। वहीं बात करने मजदूरों का 13 दिसम्बर 2024 से करीब ढाई करोड़ रुपये बाकी है। जबकि करीब तीन करोड़ से अधिक की धनराशि पक्का कार्य में उपयोग होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.