मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- औराई, एसं। प्रखंड परिसर में गुरुवार को वार्ड अनुरक्षकों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि आठ वर्षों से भत्ता नहीं मिला है। राजखंड निवासी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से दो हजार रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान है। विभाग ने वार्ड कार्यान्वयन समिति के खाते में पैसा भेज दिया है, मगर वार्ड सदस्य चेक नहीं दे रहे हैं। करीब 80 प्रतिशत अनुरक्षकों को राशि नहीं मिली है। प्रदर्शन के बाद अनुरक्षकों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इधर, बीडीओ रजनीश शंकर झा ने बताया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर शंभू साह, अनमोल शाही, सकल महतो, रंजीत राज, सुधीर कुमार, लाडले महमूद, अरुण ठाकुर समेत दर्जनों अनुरक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.