शाहजहांपुर, मार्च 20 -- बिजली विभाग के द्वारा बकाया बिल उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बकाया बिजली बिल नहीं जमा करने पर 40 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। गुरुवार को एसडीओ सौरभ शाक्य के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने बकाया बिजली बिल वसूली अभियान चलाया। नई बस्ती मोहल्ला एवं गुरगवां कॉलोनी में छापा मार कार्रवाई की गई जिसमें बिजली बिल बकाया होने पर 40 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। एसडीओ ने बताया कि अभियान के तहत 2.62 लाख रुपए का बकाया बिजली बिल वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा इसलिए बकाया बिल होने पर उपभोक्ता उसको तत्काल जमा कर दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.