लखीसराय, फरवरी 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। क्षेत्र में बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर विद्युत विभाग ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं से लंबित राशि का भुगतान करने और पुराने ड्यूज क्लियर करने की अपील कर रही है। जिन उपभोक्ताओं पर बकाया राशि लंबित है, उनसे शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने को कहा जा रहा है। कार्यपालक अभियंता सुमित सौरभ ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर 1000 रुपये या उससे अधिक की बकाया राशि है, वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से अपना भुगतान कर दें। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि तय तिथि तक बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन बिना किसी पूर्व सूचना के काट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई विद्युत अधिनियम और संबंधित नियमों के प्रावधानों के तहत की...