प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- चार बच्चों की बकाया फीस मांगने पर कार से पहुंचे कुछ लोगों ने स्कूल में घुसकर संचालक पर हमला कर दिया। बच्चे और शिक्षिकाएं जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे। हमलावर देर तक दबंगई दिखाते रहे। आरोपियों ने फावड़े से भी हमले का प्रयास किया। हालांकि पुलिस के आने से पहले भाग निकले। पीड़ित ने मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कंधई थाना क्षेत्र के बिबिया करनपुर गांव निवासी राजेश प्रताप सिंह का बेटे अजीत प्रताप सिंह दिलीपपुर के सोनाही बाजार के समीप स्कूल का संचालन करते हैं। सोनाही गांव के ही वासिफ अली के घर चार बच्चे अलग-अलग कक्षा में पढाई कर रहे हैं। उनकी एक साल से करीब 40 हजार रुपये फीस का बकाया है। आरोप है कि गुरुवार को अजीत ने एक बच्चे से फीस मांगी तो वह घर चला गया। उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.