गोंडा, फरवरी 8 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के दुर्जनपुर पचूमी में रह रहे आकाश पटवा पुत्र मंगल प्रसाद पटवा ने थाने पर तहरीर दी है। रविवार को सुबह बकाया पैसे मांगने के विवाद को लेकर गांव के सजन गुप्ता, सोनू गुप्ता, महिमा गुप्ता पुत्री सजन गुप्ता, सजन गुप्ता की पत्नी ने मिलकर दुकान पर आकर उसे व पत्नी दीपाली को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए , मुक्का थप्पड़ व लाठी डंडे से मारा-पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...