संवाद सूत्र, मई 1 -- बिहार के वैशाली जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में कर्ज से दबे एक युवक के आत्महत्या कर ली। गांव में ही शीशम के पेड़ से लटका युवक का शव मिला। परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। मृत युवक रसूलपुर गांव निवासी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का लड़का विवेक कुमार उर्फ मुन्ना सिंह उम्र 31 वर्ष है। मृतक के परिजनों ने बताया कि विवेक बीते वर्ष 2024 में सीएनजी टेंपो एक निजी फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस कराया था और उसी से अपना जीविकोपार्जन करता था। कुछ महीने से वह टेंपो की किस्त नहीं जमाकर पाया था। इसी को लेकर फाइनेंसर लगातार पैसा जमा करने के लिए दबाब बना रहा था। इसके साथ ही पैसा नहीं जमा करने पर जेल भेजने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.