मुरादाबाद, मार्च 29 -- बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने सूरज नगर, कमला बिहार, शिवपुरी, पंडित नगला, मानसरोवर एवं लक्कड़ी फाजलपुर, कांठ रोड, दिल्ली रोड, मझोला सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान डेढ़ दर्जन संपत्तियों को बकाए में सील किया गया। 1,62,12,026 (एक करोड़ बासठ लाख बारह हजार छब्बीस रुपए) की राजस्व वसूली की गई। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अब तक 69 करोड़ के राजस्व के सापेक्ष अब तक 64 करोड़ की निगम वसूली कर चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की,वह 31 मार्च से पहले अपना बकाया टैक्स जमा करा दें, जिससे वह अतिरिक्त ब्याज से बच सकेंगे। कहा कि बकाएदारों के खिलाफ सीलिंग का अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.