शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- हिन्दुस्तान टीम। लगातार धरना प्रदर्शन के बाद भी आशा कार्यकत्रियों का मानदेय खाते में पहुंच नहीं पा रहा है। जिसको लेकर जिले के कई ब्लाक में आशा वर्कर्स ने धरना प्रदर्शन कर रही हैं। शनिवार को जिले के जैतीपुर, भावलखेड़ा, निगोही सहित कई ब्लाक में धरना प्रदर्शन कर रही हैं। उसी क्रम में जैतीपुर में आशा कार्यकत्रियों ने शनिवार को लगातार चौथे दिन भी प्रदर्शन किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना दिया। कार्यकत्रियों ने बकाया भुगतान सहित अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि वे अग्रिम पंक्ति में रहकर काम करती हैं, लेकिन उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। इस कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में फाइलेरिया की दवा वितरण का कार्...