फरीदाबाद, अक्टूबर 2 -- पलवल, संवाददाता। क्राइम ब्रांच होडल टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने बकसुआ पट्टी गोलीकांड में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत से रिमांड पर लिए गए आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने चार कट्टे और दो बाइक बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेंद्र उर्फ लाला, मोहित, सिद्धार्थ, भरत उर्फ भरतु, गनपत, मनीष और अंकित के रूप में हुई है। इन सभी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 26 सितंबर की रात बकसुआ पट्टी निवासी रणसिंह के घर पर गोलीकांड हुआ था। उसका बेटा रोहित नल लगाने के लिए गड्ढा खोद रहा था, तभी आरोपी दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे। गनपत ने रोहित पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद देवेंद्र ने भी उसके पैर में गोली मारी। जब उसकी पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.