विकासनगर, जनवरी 30 -- साहिया, संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वित्तीय सहयोग से गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के पशु आनुवंशिक प्रजनन विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से ग्राम पंचायत नराया में बकरी पालकों को आय में वृद्धि के लिए तकनीकी जानकारी दी गई। परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ. आशीष कुमार घोष ने बकरी पालकों को बकरी की प्रजनन क्षमता बढ़ाने पर जोर देते हुए बकरी पालकों के साथ कई जानकारियां साझा की। डॉ. पी प्रभाकरन ने बकरी से प्राप्त मांस के प्रसंस्करण द्वारा बिस्किट बनाने की जानकारी दी। डॉ. सुनील कुमार ने बकरियों के आवास प्रबंधन एवं उससे जुड़ी जानकारियां बकरी पालकों को दी। कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के पशु पोषण वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने बकरियों के उत्तम आहार के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी। बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.