मोतिहारी, अप्रैल 17 -- मधुबन। मधुबन प्रखंड के कृष्णानगर गांव में बुधवार की सुबह बकरी ने एक विचत्रि बच्चे को जन्म दिया है। इस विचत्रि बकरी के बच्चे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण रंजीत पटेल, मदन पटेल, अशर्फी सहनी आदि ने बताया गांव के राजीनंद सहनी की बकरी ने तीन बच्चे को जन्म दिया है। इसमें एक बच्चा विचत्रि है। उसके बीच माथे पर एक पलक में दो आंखें हैं। मुंह भी आंख के नीचे है। मुंह की बनावट भी अजीबोगरीब है। साथ ही दाढ़ी बढ़ी हुई है। बकरी का नवजात बच्चा देखने में डरावना लग रहा है। मधुबन के पशु चिकत्सिक डॉ.संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि अनुवांशिक विकृति के कारण ऐसा बच्चा जन्म लेता है। इसे मोन्सटर या एनोमली बर्क कहते हैं। जो गर्भ में जाइगोट के विखंडन के बाद उचित पोषण से वंचित हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.