नई दिल्ली, मार्च 10 -- झारखंड के लातेहार से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव में बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के दांतिया निवासी 40 वर्षीय सलीम खान के रूप में की गई। वह गोवा गांव में ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। थानेदार दुलड़ चौड़े ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि सलीम शराबी था। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। इस घटना के बारे में बात करते हुए मृतक के भाई ने बताया कि वो बकरी चोरी करने नहीं, बल्कि शराब पीने गया था। सलीम खान तीन माह पहले दांतिया से गोवा गांव परिजनों के साथ मजदूरी करने आया था। वह यहां गोविंद सिंह के ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था।...