प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह यमुना में किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा। वहीं तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। कंजासा गांव निवासी सिपाही निषाद का पुत्र 13 वर्षीय रोहित निषाद गुरुवार की शाम बकरी चराने निकला था। वह घंटों बाद भी जब घर नहीं लौटा, तो परिजन व्याकुल हो गए। देर रात तक परिजन रोहित की तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह गांव के समीप यमुना में रोहित का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। दहाड़े मारते हुए परिजन यमुना किनारे पहुंच गए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गई। परिजनों ने हत्...