गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गुलरिहा, हिंदुस्तान संवाद। गुलरिहा के खुटहन में गुरुवार की सुबह बकरी चराने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद में हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने एक रिटायर्ड प्रवक्ता समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के खुटहन खास टोला चौरहिया निवासी नीलम का आरोप है कि गुरुवार की सुबह गांव के रहने वाले मंटू, सत्यपाल व विश्वनाथ बकरी चराने को लेकर गाली दे रहे थे। मना करने पर मारने पीटने लगे। पिता शेषनाथ व भाई व्यास छुड़ाने आए तो इनको भी मारा पीटा गया। वहीं गांव के रहने वाले रिटायर्ड प्रवक्ता विश्वनाथ गौतम का आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले शेषनाथ, व्यास, गंगा, नीलम, चकहिया व जयहिंद की बकरी पौधे को खा रही थी। भतीजे सत्यपाल ने मना किया तो उक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.