साहिबगंज, जून 30 -- साहिबगंज। गंगा नदी थाना क्षेत्र के रामपुर दियरा में रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल महिला रामपुर दियारा के रामदयाल सिंह की पत्नी गीता देवी (45) है। घायल महिला गीता देवी का आरोप है कि पड़ोस की ही एक व्यक्ति की बकरी हमारे घर में घुस गई थी। बकरी को भागने पर कुतुर सिंह के परिवार वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। इस मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...