धनबाद, जून 8 -- सिकंदरा (जमुई), निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप से कुछ दूर पहले शनिवार की अलसुबह करीब चार बजे एक इनोवा कार की सामने से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में इनोवा कार सवार पांच लोग एवं ट्रैक्टर चालक बुरी तरह घायल हो गए। इनोवा पर धनबाद का परिवार सवार था। पुलिस ने घायलों को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा। हादसे में इनोवा सवार नेहा खातून (13 वर्ष) की मौत हो गई। टक्कर के बाद इनोवा कार में बैठे अलीगंज प्रखंड के सेवे गांव के रहने वाले 55 वर्षीय एजाजुल हक, उसकी 13 वर्षीय पुत्री नेहा खातून, 25 वर्षीय पुत्र सैयद कैफ, गुलजार, मजुमा खातून और ट्रैक्टर चालक विजय यादव बुरी तरह घायल हो गए। जमुई सदर अस्पताल में सैयद कैफ एवं नेहा खातून की स्थिति चिंताजनक देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.