सीतामढ़ी, जून 8 -- सीतामढ़ी। जिले में ईद उल अजहा (बकरीद) पूरे उल्लास, भाईचारे व अमन चैन के साथ शनिवार को मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों लोग सजदे में झुकाकर मुल्क की सलामती, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। चहुंओर बकरीद को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। हर जगह मस्जिद व ईदगाह में प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस बल तैनात थे। ईदगाह व मस्जिद में नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के पश्चात कुर्बानी की रस्म अदा की। कुर्बानी देना इस्लाम धर्म में बलिदान का प्रतीक माना जाता है। इधर, मस्जिद, ईदगाह व नमाज स्थल पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रही। एसडीओ सदर व एसडीपीओ सदर 1 सहित पुलिस प्रशासन की टीम व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल मुस्तैद रहे। सभी स्थलों पर पुलिस प्रशासन लगातार भ्रमणशील र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.