रांची, जून 6 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक नगड़ी थाना में थाना प्रभारी अभिषेक राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बकरीद त्योहार को सभी प्रखंडवासी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएंगे। मौके पर शांति समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की। बैठक में शांति समिति के लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, दिलरुबा हुसैन, हाशिम अंसारी, प्रेमप्रकाश लाल शाहदेव, चूड़ामणि महतो, केदार महतो, दीपक, गुलरेज अंसारी, सरफराज अंसारी, रितेश राज, तस्लीम अंसारी, इकबाल अंसारी आदि शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.