गुमला, जून 5 -- घाघरा। थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर थाना प्रभारी पुनीत मिंज की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सभी समुदाय के प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर सहमति जताई। थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचें, ऐसी पोस्ट पर कानूनी कार्रवाई होगी। नशा मुक्त समाज के लिए युवाओं को जागरूक करने पर भी बल दिया गया। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई। बैठक में एसआई उपेंद्र पाठक, मुखिया योगेंद्र भगतसाबित खान, अग्नि उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...