हरिद्वारा, जून 8 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां बकरीद के दिन एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि नमाज अदा करके घर लौटे किशोर की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक वर्ष पूर्व बकरा ईद के अगले दिन मोहल्ला पठानपुरा के तीन युवक गंगनहर में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान एक किशोर की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक किशोर के पिता रियासत को शक था कि साहिल और एक अन्य किशोर उसके पुत्र की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। इसी रंजिश में उसने साहिल (17) की हत्या की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.