फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। ईद उल अजहा ( बकरीद) का त्योहार जिले भर में पुरसुकून माहौल में मनाया गया। बकरीद की नमाज बाद शहर व मुल्क में खुशहाली की दुआ की गई। नमाज बाद लोगो ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। शनिवार को बकरीद की नमाज और कुर्बानी करने को लेकर सुबह से ही घरों में रौनक दिखाई दी। बच्चो के साथ लोग सफेद व रंग बिरंगे कुर्ते आदि पहनकर ईदगाह की ओर निकले। ईदगाह पहुंचकर लोगो ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। शहर व ग्रामीण इलाको की मस्जिदों में भी बकरीद की नमाज अदा की गई। नई ईदगाह में शहर इमाम मुफ्ती मोअज्जम अली ने बकरीद की नमाज अदा कराई। नमाज बाद शहर व मुल्क में खुशहाली की दुआ की गई। नमाज से पहले शहर इमाम ने देश और दुनियां में बन रहे हालातो पर चिंता जाहिर की कहा सभी को मिलजुलकर रहना होगा। खुदा ने इंसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.