मैनपुरी, अप्रैल 12 -- पीपल के पेड़ के पत्ते खिलाने पर ग्रामीण चरवाहे को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल चरवाहे को बेवर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई तो पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी लेकिन वह भाग निकला। घटना शनिवार दोपहर बाद की है। जनपद कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा विशुनगढ़ निवासी बुद्धपाल पुत्र रामनाथ पाल, मनोज कुमार पुत्र सिपाहीलाल, प्रदीप कुमार पुत्र राकेश के साथ बकरियां चरा रहा था। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदुलिया गांव के निकट बकरियों ने पीपल के पेड़ के पत्ते खा लिए। तभी वहां पहुंचे संतोष दुबे पुत्र लल्लू दुबे निवासी चिरावर ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने ब्रह्मपाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.