भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर। राजकीय पशु औषधालय के प्रांगण में बकरी में होने वाले गंभीर रोग पीपीआर से बचाव के लिए वैक्सीन कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड 26 के पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार तांती ने किया। इस मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंजली कुमारी ने बताया कि यह नि:शुल्क टीकाकरण कार्यक्रम 11 मार्च तक चलाया जाएगा। बकरियों का टीकाकरण झुंड में किया जाएगा। बकरियों की सर्वाधिक मौत इसी बीमारी से होती है। जिसके बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। इस मौके पर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी चलंत डॉ. गोपाल कृष्ण कन्हैया, सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.