चतरा, जुलाई 23 -- चतरा प्रतिनिधि कान्हाचट्टी प्रखंड के बकचुम्बा गांव निवासी देवनारायण दांगी के पुत्र नवनीत ने विनोबा भावे विश्विद्यालय से इतिहास विषय से पीएचडी कर ली। वह गांव का पहला पीएचडी करने वाला छात्र बन गया। नवनीत के नाम के पूर्व अब सरनेम में डॉक्टर लगेगा। नवनित को डॉक्टरेट ऑफ फिलॉस्फी की डिग्री मिलने से बकचुम्बा गांव सहित प्रखंड और जिला का नाम रौशन किया है। नवनीत ने इतिहास विषय से सामाजिक विज्ञान के टॉपिक झारखण्ड आंदोलन का इतिहासिक अध्ययन स्वर्गीय एके राय के विशेष सन्दर्भ में पर डॉ अशोक कुमार मंडल के निर्देशन में पीएचडी की उपाधि हासिल की। पीएचडी की उपाधि मिलने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। पीएचडी की उपाधि मिलने से गांव के मुखिया पार्वती देवी, बद्री दांगी, प्रमोद कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.