वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाता नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बुधवार को लहरतारा वार्ड के विभिन्न हिस्सों में निरीक्षण किया। बउलिया स्थित शिव मन्दिर तालाब की साफ सफाई, सौंदर्यीकरण कराने, बदहाल सड़क की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट ठीक कराने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त को इस तालाब के धार्मिक महत्व की जानकारी दी। यहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन, पूजन, पिंडदान करने आते हैं। तालाब के आसपास मच्छरों के आतंक से लोगों को राहत के लिए ड्रोन के माध्यम से एंटी लार्वा का छिड़काव कराने को कहा। बउलिया फ्लाईओवर के नीचे बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने के साथ भारी वाहनों, कार, दो पहिया वाहनों की अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। लहरतारा की पसियाना गली में दो कुओं की स्थानीय लोगों ने मांग पर नगर आयुक्त ने सफाई कराने का आश्वासन दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.