गढ़वा, मार्च 17 -- रमना, प्रतिनिधि। श्री बंशीधर दो दिवसीय राजकीय महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर तैयारी आरंभ कर दी गई है। रविवार को रमना के गुलरही बांध के समीप झामुमो कार्यकत्ताओं की बैठक संपन्न हुई। कार्यकत्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ताहिर अंसारी ने कहा कि श्री बंशीधर मंदिर में स्थापित भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा अलौकिक है। ऐसी प्रतिमा पूरे दुनिया में कहीं भी नहीं है। सरकार बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा दे चुकी है। इस महोत्सव में प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन, वरिष्ठ नेत्री व विधायक कल्पना सोरेन सहित कई मंत्री शामिल होंगे। सरकार बाबा बंशीधर मंदिर को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर विचार कर रही है ताकि श्री बंशीधर नगर और भवनाथपुर विधानसभा सामाजिक और आर्थिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.